फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A youth arrested with 245 grams of heroin

245 ग्राम हेरोइन के साथ दिल्ली निवासी युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with 245 grams of heroin
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने शनिवार देररात को 245 ग्राम हेरोइन के साथ दिल्ली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उनकी टीम भिवानी रोड नाका पर मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुनाल नागरत नाम का युवक दिल्ली से लाकर जींद में हेरोइन सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम ने तुरंत नाकाबंदी करके कुनाल नागरत को बुलेट के साथ काबू कर लिया। टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 245 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने आरोपी को काबू करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हेरोइन तस्करी से जूड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed