फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died due to snake bite

Haryana: सांप के काटने से हुई युवक की मौत, ईंट-भट्टे पर सो रहा था युवक,  झाड़ फूंक ने ले ली जान

Wed, 27 Aug 2025 07:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 07:49 PM IST
सार

उमरा गांव में सो रहे युवक को सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल की बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में घूमाते रहे। लापरवाही के चलते युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A young man died due to snake bite
सांप के काटने से युवक की मौत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिसार जिले के उमरा गांव में सो रहे युवक को सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल की बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में घूमाते रहे। सात घंटे बाद युवक को नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भिवानी रोड स्थित खांडा खेड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कपिल हिसार के उमरा गांव के ईंट भट्टे पर काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ सोमवार रात को ईंट-भट्टे पर सो रहा था। सुबह साढ़े सात बजे कपिल को कान के पास सांप ने काट दिया। इससे उसको दर्द हुआ तो वह उठा और उसने काले रंग के बड़े सांप को जाते हुए देखा। कपिल ने अपने साथी को उठाया और ठेकेदार को फोन कर गाड़ी मंगवाई। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे गांव में ही दादी गोरी के मंदिर ले गए, जहां पर उन्होंने युवक की झाड़ फूंक करवाई, लेकिन उसे कोई आराम नहीं आया। इसके बाद भी परिजन इंतजार करते रहे। जब चार-पांच घंटे बीत जाने के बाद भी आराम नहीं हुआ तो वे फिर युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचे। उस समय तक कपिल बेसुध हो गया था। अस्पताल जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed