फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman selling utensils lured two women with gold jewelery

बर्तन बेचने वाली महिला ने प्रलोभन देकर दो महिलाओं से ठगे सोने के जेवरात

Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
A woman selling utensils lured two women with gold jewelery
घिमाणा गांव में एक बर्तन बेचने वाली महिला ने ज्यादा सोना-चांदी देने का प्रलोभन देकर दो महिलाओं से सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। जेवरात ठगने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घिमाणा गांव की महिला रानी ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को एक महिला बर्तन बेचने के लिए उनके गांव आई हुई थी। जिसमें उसके पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन दे दिए। अगले दिन दोबारा फिर वही महिला आई और बोली कि तुम्हारे चांदी के गहने दे दो। तुझे कुछ पैसे और चांदी के जेवरात वापस लाकर दे देगी। अगले दिन फि र वह औरत आई और उसे चांदी के जेवरात और कुछ बर्तन देकर चली गई। इसके बाद 28 अगस्त को वह महिला आई और कहा कि तुम्हारे पास सोने और चांदी के जो भी जेवरात हैं, वह सारे उसे दे दो। उसके बदले इस बार बड़ा इनाम देगी। उसने लालच में आकर उसको दो कानों के झूमके, दो जोड़ी नथली, दो गले के लॉकेट, एक अंगूठी, पॉजेब की जोड़ी तथा उसकी पड़ोसन सिवानी ने एक लॉकेट, दो नथली, एक जोड़ी कानों की बाली, एक जोड़ी पॉजेब महिला को दे दी। महिला उन्हें खुद का मोबाइल नंबर दे दिया और कहा कि वह वापस 8-10 दिन में आएगी। महिला के जाने के कुछ देर बाद जब उन्होंने उसी मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उक्त महिला से बात हुई और उसने कहा कि वह जल्द लौटेगी। लेकिन अब वह मोबाइल नंबर कई दिनों से बंद आ रहा है और न ही वह महिला वापस लौटी है। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी कर जेवरात ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed