{"_id":"66d62801bb5708da360be357","slug":"a-person-jumped-into-the-canal-to-take-a-bath-and-was-swept-away-jind-news-c-199-1-sroh1007-122426-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: व्यक्ति ने नहाने के लिए नहर में लगाई छलांग, बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: व्यक्ति ने नहाने के लिए नहर में लगाई छलांग, बहा
Tue, 03 Sep 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी31: नहर के पास खड़ा मुकेश का साइकिल। संवाद
सफीदों। हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए उतरे सफीदों के वार्ड 16 निवासी 42 वर्षीय मुकेश बह गए। इसके बारे में पता चलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है।
मुकेश नहर पुल के पास आर्य समाज मार्केट में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। वह दुकान का काम निपटाकर नहर पर आ गए। उन्होंने अपनी साइकिल नहर की पटरी पर खड़ी कर दी। वहीं पर चप्पल भी पड़ी हुई थी। जब मुकेश नहर में नहाने के लिए जा रहे थे वहां पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक ने पानी का तेज बहाव होने की बात कहकर रोका, लेकिन वह नहीं माने। मुकेश ने नहर में छलांग लगाई तो दोबारा बाहर नहीं आए। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की मगर उनका पता नहीं चल सका। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की तलाश की जा रही है।