{"_id":"67c74d4368eaa0a6da001b14","slug":"a-pedestrian-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-jind-news-c-199-1-sroh1006-130941-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत
Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद-गोहाना मार्ग पर गांव ललितखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पैदल जा रहा था, जिसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लुदाना गांव निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपना मकान गांव ललितखेड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर अपने खेतों में बना रखे हैं। उनका भाई फूल सिंह सोमवार शाम को ललित खेड़ा से पैदल घर के लिए चले थे। कुछ देर बाद वह भी ललित खेड़ा बस स्टैंड से पैदल अपने घर के लिए निकले। ललितखेड़ा बस स्टैंड से करीब आधा किलोमीटर दूर उनका भाई सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। वह किसी वाहन की चपेट में आ गए थे। आनन-फानन उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां उपचार के दौरान घायल को मृत्यु घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।