फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A muddy road sunken on Apollo Road in the rain

बारिश में अपोलो रोड पर धंसी कच्ची सड़क

Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
A muddy road sunken on Apollo Road in the rain
अपोलो रोड पर मिट्टी धंसने से बना गहरा गड्ढा। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पहले रोहतक रोड, बाद में मिनी बाईपास और अब अपोलो रोड पर सड़क धंस गई। शनिवार दिनभर हुई बारिश के कारण नरवाना रोड के साथ ही अपोलो रोड पर गहरा गड्ढा बन गया। इससे नरवाना रोड को भी खतरा पैदा हो गया है। इस सड़क पर दो महीने पहले ही अमरुत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। आनन-फानन में नगर परिषद प्रशासन ने मिट्टी डालकर इस गड्ढे को भरवा दिया लेकिन इस गड्ढे को खोदकर यह नहीं देखा गया कि इस सड़क के धंसने की मुख्य वजह क्या है। भविष्य के लिए यह सड़क सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो महीने में नए बनाए जा रहे रोहतक रोड के एक किलोमीटर के दायरे में पांच-छह जगह से सड़क धंस चुकी है। इस सड़क के धंसने पर नगर परिषद, जनस्वास्थ्य व नगर परिषद अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कोई भी विभाग यह मानने को तैयार नहीं कि सड़क उनकी गलती के कारण धंसी है। इसके बाद पिछले महीने ही रोहतक रोड की तरफ बनाया गए मिनी बाईपास की सड़क धंस गई। इसके बाद इस मिनी बाईपास की दूसरी तरफ से सड़क धंस गई। बार-बार सड़क धंसने से जींद के लोगों को अब शहर की सड़कें भी सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं। जहां-जहां से सड़क धंसी हैं, सभी जगह अमरुत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई हैं। अभी तक इन सड़कों के धंसने का सही कारण सामने नहीं आया है। डीसी ने एक जांच कमेटी बनाई है, जो सड़क धंसने के कारणों तथा इसके लिए जिम्मेदार विभाग का पता करेगी। कमेटी ने अपना काम भी शुरू नहीं किया था कि अब अपोलो रोड पर सड़क धंस गई। अभी तक यह सड़क पक्की नहीं बनाई गई थी। इसमें केवल अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। अमरुत योजना के तहत पाइपलाइन नगर परिषद द्वारा डलवाई गई है। इसमें बड़ा गड्ढा बन गया। नगर परिषद अधिकारियों ने हालांकि इस गड्ढे को रविवार दोपहर बाद ही भरवा दिया लेकिन इस गड्ढे को खोदकर यह पता नहीं लगाया कि सड़क किस कारण धंसी है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर लगे जुर्माना व हो कार्रवाई
जींद विकास संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद में सड़क धंसने की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। जींद की सड़कें अब किसी भी हालत में सुरक्षित नहीं रही हैं। आज तक न तो किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है और न ही किसी पर कोई जुर्माना लगाया गया है। इस कारण अधिकारियों में किसी बात का कोई डर नहीं है और वह मनमाना काम करते हुए जींद की जनता की जान खतरे में डाल रहे हैं। बिना भय के कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो जींद में एक भी सड़क चलने लायक नहीं रहेगी और लोग सड़कों पर चलते हुए डरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
अभी अमरुत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। बारिश के कारण मिट्टी धंस जाती है। मिट्टी डालकर इस गड्ढे को भरवा दिया गया है।
- सुमित मलिक, एक्सईएन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed