{"_id":"6ab41d9fb8bfe66a8c0b7c14","slug":"a-humorous-poetry-conference-will-be-held-for-the-mass-marriage-of-disabled-girls-jind-news-c-199-1-sroh1006-160824-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिव्यांग कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए होगा हास्य कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिव्यांग कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए होगा हास्य कवि सम्मेलन
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी13-जेसीआई अल्युमिनियम क्लब की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत सदस्य
जींद। दिव्यांग कन्याओं के सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए जेसीआई अल्युमिनियम क्लब रीजन की ओर से दस अक्तूबर को दीवान बालकृष्ण रंगशाला में बीबीसी हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्लब पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्यालय में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन में सरकार के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री अति विशिष्ट अतिथि तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कमिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र बिढान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
सचिव मुकेश सिगला और कोषाध्यक्ष चंद्रभान बंसल ने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त सहयोग का उपयोग दिव्यांग कन्याओं के सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए किया जाएगा। कवि सम्मेलन में हास्य कवि प्रताप फौजदार, राजेश चेतन, रशिक गुप्ता, विनोद पाल और महिला कवयित्री पूनम वर्मा अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
प्रेस प्रवक्ता अशोक खरब ने बताया कि कार्यक्रम में कुलदीप रंधावा, प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला परिषद जींद, रामकुमार मोर, सदस्य सीनियर सिटीजन काउंसिल, डॉ. मीना शर्मा, निदेशक वरदान अस्पताल, संस्थापक श्री साईं मंदिर पुराना हांसी रोड व अन्य को आमंत्रित किया गया है।
मौके पर हितेश चुग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नितिन गोयल, डॉ. जितेंद्र पाल, रमेश कौशिक, आशीष सिंगला, प्रदीप शर्मा, राहुल सिंगला, प्रमोद कुमार, रोहित जिंदल मौजूद रहे।