फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A grand Sanatani convention will be

Jind News: शहर में आज होगा भव्य सनातनी सम्मेलन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 20 Oct 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A grand Sanatani convention will be
दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को नई अनाज मंडी के सामने स्थित पुराना शुगर मिल ग्राउंड में भव्य सनातनी सम्मेलन होगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यहां 300 ड्रोन के माध्यम से श्रीराम की दिव्य गाथा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार देर शाम को उपायुक्त सतबीर सिंह और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

इस भव्य सनातनी सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण ड्रोन शो होगा। लगभग 300 ड्रोन के माध्यम से आसमान में प्रभु श्रीराम की दिव्य गाथा, राम-रावण युद्ध व रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक दृश्यों के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन में ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मथुरा से आने वाली केशव टीम क्लबिंग भजनों की प्रस्तुति देगी। ड्रोन शो, धार्मिक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मेलन को आकर्षक एवं यादगार बनाने की तैयारी की गई है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed