फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A daughter was born after 19 years, all the Khaps of the state were invited, she was named Bhoomi

Jind News: 19 साल बाद हुआ बेटी का जन्म, प्रदेश की सभी खापों का न्योता, भूमि रखा नाम

Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A daughter was born after 19 years, all the Khaps of the state were invited, she was named Bhoomi
09जेएनडी13: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म अदा करते हुए। परिजन - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती अनुभव।
उचाना। 19 साल औलाद के लिए तरसने के बाद कालीरामन खाप के उप प्रधान सुरेंद्र के घर बेटी के जन्म हुआ है जिसकी खुशी में उन्होंने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूरे गांव के साथ सभी खापों को भी न्योता दिया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं। उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। पांच साल पहले भाई के बेटे को गोद लिया था लेकिन अब हमारे घर में लक्ष्मी आई है। बेटी के जन्म से बहुत खुशी है। वह बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझते। बेटी का नाम भूमि रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म पर खुशी में आयोजन कार्यक्रम में थुआ तपा के 21 गांव को न्योता दिया है। इसके अलावा प्रदेश की सभी खापों को भी निमंत्रण दिया गया। बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम करना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम किया है। उसका संदेश पूरे समाज में जाएगा। बेटी के जन्म पर आस-पास के गांव में कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं देखा था। लोगों को रूढीवादी सोच को दूर करते हुए परिवार में बेटी होने पर खुशी मनाए।

09जेएनडी13: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म अदा करते हुए। परिजन

09जेएनडी13: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म अदा करते हुए। परिजन- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती अनुभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed