{"_id":"613cf14d8ebc3e743c1e5517","slug":"a-case-of-rape-has-been-registred-by-drinking-narcotics-jind-news-rtk6236797159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नशीला पदार्थ पिला होटल में युवती से दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: नशीला पदार्थ पिला होटल में युवती से दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में 20 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि छह सितंबर की रात को नजफगढ़ निवासी युवक विकास ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे गाड़ी में बैठाकर एक होटल ले गया।
विज्ञापन
विकास ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी विकास व जुलाना निवासी जोनी, रोशनी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन