फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Bullock sold more than Rs 16 lakh rupees in Jind district of Haryana

हरियाणा: 16.51 लाख रुपये में बिका चार साल का बैल 'योद्धा', 25.10 सेकेंड में लगा चुका है 396.24 मीटर दौड़

Sat, 07 Aug 2021 02:01 AM IST
ajay kumar धर्मवीर निडाना, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Aug 2021 02:01 AM IST
सार

हरियाणा के जींद जिले में चार साल का एक बैल 16.51 लाख रुपये में बिका है। पंजाब के दो व्यक्तियों ने इस बैल को खरीदा है। योद्धा नाम से विख्यात यह बैल 25.10 सेकेंड में 396.24 मीटर की दौड़ लगा चुका है। बैल को बेचने वाले दीपक के अनुसार लुधियाना के समराला ब्लॉक के खिरनिया में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में योद्धा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही पंजाब से इसके खरीदार आ गए।

विज्ञापन
A Bullock sold more than Rs 16 lakh rupees in Jind district of Haryana
16.51 लाख रुपये में बिका बैल 'योद्धा'। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक तरफ जहां सड़कों पर घूम रहे गोवंश से लोग परेशान हैं, वहीं हरियाणा के जींद जिले के जुलाना निवासी दीपक लाठर ने 16 लाख 51 हजार रुपये में अपना बैल योद्धा बेच कर गोवंश के महत्व को बता दिया है। यह बैल दौड़ में भाग लेता है और 25.10 सेकेंड में 396.24 मीटर की दौड़ लगा चुका है। 

विज्ञापन


दीपक से पंजाब के लुधियाना जिले के डहैपी गांव निवासी जीतू और गोलू जोधा ने बैल खरीदा है। बैल की उम्र महज चार साल है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके जुलाना निवासी दीपक लाठर ने बताया कि उन्हें घोड़े और बैल पालने का शौक है। ऐसे में अपने दो साथियों मलकीत गुलकनी, दीपक गुडान के साथ मिलकर वह गांव में ही फार्म चलाता है। 
विज्ञापन


दीपक के अनुसार यह बैल उन्होंने करीब तीन महीने पहले मालवी गांव से तीन लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद पंजाब में हुई कई बैल दौड़ प्रतियोगिताओं में योद्धा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल जनवरी में पंजाब के लुधियाना जिले के अजनोद में आयोजित बैलों की दौड़ प्रतियोगिता में योद्धा ने प्रथम पुरस्कार जीता था। तभी से इस पर कई बैल पालकों की नजर थी। बार-बार लोग आते रहे। लेकिन कोई योद्धा को नहीं खरीद सका। अब 16.51 लाख रुपये में गोलू जोधा ने योद्धा को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन में अच्छी संभावनाएं
दीपक लाठर का कहना है कि पशुपालन में काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए किसान अच्छी नस्ल के पशुओं को पालें और उनको इस प्रकार से तैयार करें जिस प्रकार की मांग है। इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। दीपक के अनुसार यह पहला मौका था कि जब हरियाणा के बैल ने पंजाब में पहला स्थान पाया था। दीपक के अनुसार योद्धा को विशेष खुराक दी जाती है। प्रतिदिन छह लीटर दूध, 200 ग्राम घी व पांच किलोग्राम दाना दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed