फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Breath of Cool Relief Amidst the Scorching Heat... New ACs Installed in the Emergency Ward and Lab of the Civil Hospital.

Jind News: भीषण गर्मी में राहत की ठंडी सांस...नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और लैब में लगे नए एसी

Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A Breath of Cool Relief Amidst the Scorching Heat... New ACs Installed in the Emergency Ward and Lab of the Civil Hospital.
13जेएनडी03: नागरिक अस्पताल की लैब में लगी एसी व काम करते लैब अटेंडैंट। संवाद - फोटो : Archive
जींद। भीषण गर्मी में नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड और लैब में नए एसी लगवा दिए हैं। एसी शुरू होने के बाद अस्पताल का माहौल पहले की तुलना में काफी आरामदायक हो गया है। वहीं अस्पताल की लैब में तापमान नियंत्रित रहने से जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी और लैब के लिए कुल आठ एसी उपलब्ध करवाए गए थे। इनमें तीन एसी लैब में जबकि पांच एसी इमरजेंसी वार्ड में लगाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था। इस कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंखों के सहारे चल रही व्यवस्था में रात के समय हालात और अधिक मुश्किल हो जाते थे। गर्मी के बीच मरीजों की देखभाल करना भी चुनौती बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और देर रात तक मरीजों की संख्या अधिक बनी रहती है। उमस और गर्मी के चलते मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार लोगों ने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग भी उठाई थी।
वहीं अस्पताल की लैब में प्रतिदिन 500 से 700 सैंपलों की जांच की जाती है। लैब में लगी कई मशीनों को सही तरीके से काम करने के लिए नियंत्रित तापमान की आवश्यकता होती है।
अत्यधिक गर्मी और एसी खराब होने के कारण मशीनों के प्रभावित होने तथा जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी। तकनीकी स्टाफ को भी मशीनों को सामान्य तापमान पर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे थे।

बाक्स
एसी लगने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और लैब जांच कार्य भी अधिक सटीकता के साथ हो सकेगा। गर्मी को देखते हुए अस्पताल में लगातार सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article