फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A boon for the people who are building Samadhan camps

Jind News: समाधान शिविर बन रहे लोगों के लिए वरदान

Fri, 14 Jun 2024 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
A boon for the people who are building Samadhan camps
13जेएनडी11: समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद
उचाना। जिला व उपमंडल स्तर पर लगने वाले समाधान शिविर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। एक जगह सभी विभागों के अधिकारी बैठने के चलते समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाता है। फैमिली आईडी से लेकर पीने के पानी, पेंशन सहित अन्य जो भी समस्याएं लेकर लोग आते है उनका समाधान हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुखदेव, बलजीत, राजेंद्र, रामकुमार ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का जो फैसला सरकार ने लिया है, वो सराहनीय है। पहले समस्याओं के समाधान के लिए लोग एक-दूसरे विभागों के चक्कर काटते रहते थे। कई बार तो अधिकारी, कर्मचारी किसी मीटिंग या अन्य प्रशासनिक कामों से गए मिलते थे। अब दो घंटे तक हर विभाग के अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित हो रहे समाधान शिविर में मौजूद रहते है। जिससे समस्याओं का समाधान मौके पर होना होता है। संबंधित विभाग से अन्य समस्याओं के समाधान के लिए समय तय किया जाता है।
विज्ञापन


एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान हो ये प्रयास रहता है। जो समस्याएं मौके पर समाधान की होती है उनका मौके पर समाधान किया जाता है। कई समस्याएं ऐसी होती है जिनके समाधान के लिए समय सीमा तय की जाती है। लोगों को एक जगह सभी अधिकारी मिलने से उनको फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed