{"_id":"67928ce70807ffd71e0d217e","slug":"98-families-have-been-looking-for-a-100-100-yard-plot-for-25-years-jind-news-c-199-1-sroh1006-128866-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 25 साल से 98 परिवार देख रहे 100-100 गज के प्लाॅट की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 25 साल से 98 परिवार देख रहे 100-100 गज के प्लाॅट की राह
विज्ञापन
23जेएनडी10-समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे ढाठरथ गांव के ग्रामीण। संवाद
ढाठरथ गांव के ग्रामीण पिछले 25 सालों से 100-100 गज के प्लाॅटों के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार की घोषणा के 25 साल बाद भी ग्रामीणों को 100-100 गट के प्लाॅट मुहैया नहीं हो पाए हैं। इसको लेकर ग्रामीण कई बार एसडीएम और डीसी कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिला है।
इसी मांग को लेकर वीरवार को काफी संख्या में ग्रामीण डीसी कार्यालय में लगे समाधान शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट दिलवाने की गुहार लगाई। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण धर्मपाल सिंहमार, मंगतराम, रमेश, रामफल, सूरजमल, नफेसिंह, सुमेर सिंह का कहना था कि उनके गांव में सरकार की निर्देशानुसार वर्ष 2008-09 में बीपीएल श्रेणी के लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट देने की घोषणा हुई थी। इसको लेकर अधिकारियों की कमेटी बनाई हुई थी। इ
सके बाद सर्वे अनुसार गांव में 98 लोग बीपीएल प्लाट पात्र चिह्नित हुए थे। उस समय पंचायत ने गांव में उचित जमीन नहीं होने का बहाना बनाकर और यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि सरकार द्वारा ही जमीन अधिकृत करके प्लाॅट दिए जाएंगे। वहीं, गांव में पंचायत के पास 282 एकड़ सात कनाल सात मरले जमीन है। इसके बाद भी वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब पंचायत ने पिछले दिनों 28 कनाल जमीन का प्रस्ताव डालकर सरकार के पास भेज दिया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव के 98 जरूरतमंद परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट दिलवाए जाएं, ताकि वह रहने के लिए घर बना सकें।