फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   90 livestock enumerators and 21 supervisors were appointed for animal census in the district

Jind News: जिले में पशुओं की गणना के लिए 90 पशुगणक और 21 सुपरवाइजर लगाए

Tue, 17 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
90 livestock enumerators and 21 supervisors were appointed for animal census in the district
17जेएनडी23: पशुओं की गणना के ​लिए पहुंचे विभाग के कर्मचारी। संवाद
जींद। जिले में पशुओं की गणना के लिए काम पशुपालन विभाग ने टीम का गठन किया है। इसमें जिले के हर गांव में जाकर पशुओं की गणना करनी होगी। योजना को निर्धारित समयावधि में पूरी करने के लिए 90 पशुगणक और 21 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की तरफ से 21वें पशुधन गणना अभियान की शुरुआत की गई है। इस गणना में पशुधन की सभी प्रजातियाें गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर, ऊंट, घोड़ा के अलावा पोल्ट्री पक्षियों की गिनती भी शामिल हैं। यह पशुधन गणना पशुपालन से जुड़े नागरिकों के पास उपलब्ध डेयरी उपकरणों की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाएगी। हर पांच साल के अंतराल में पशुधन गणना का कार्य किया जाता है। पशुओं की दूध उत्पादकता को विकसित देशों के उन्नत पशुओं के स्तर तक ले जाने लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब फिर से सरकार ने पशुगणना का कार्य शुरू करवाया है। पिछली बार की गई गणना के आधार पर जिले में साढ़े पांच लाख पशु थे।
विज्ञापन


----
पशुपालन विभाग ने पशुओं की गणना के लिए काम शुरू कर दिया है। इसमें 90 पशुगणक और 20 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। घर-घर जाकर विभिन्न पशुओं की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. रविंद्र हुड्डा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed