फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   9 trains of Delhi-Bathinda railway line will now remain canceled till March 7

Jind News: दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग की 9 ट्रेनें अब 7 मार्च तक रहेंगी रद्द

Wed, 26 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
9 trains of Delhi-Bathinda railway line will now remain canceled till March 7
25जेएनडी07-जींद जंक्शन पर खड़ी जम्मूतवी ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
जींद। दिल्ली से बठिंडा रेलमार्ग पर आवागमन करने वाली सात पैसेंजर ट्रेनें अब सात मार्च तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और उन्हें अब सात मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्पेशल तौर पर चलाया जा रहा है। अब इन ट्रेनों को सात मार्च तक स्पेशल चलाया जाएगा। महाकुंभ संपन्न होने के बाद ही इन ट्रेनों को दोबारा दिल्ली-बठिंडा ट्रैक पर उतारा जाएगा, लेकिन इससे पहले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। ट्रेन 54010 नरवाना-जींद पैसेंजर, 54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर, 54033 दिल्ली-नरवाना, 54043 जींद-हिसार पैसेंजर, 54044 हिसार-जींद पैसेंजर, 54049 रोहतक-जींद पैसेंजर, 54050 जींद-रोहतक पैसेंजर, 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर, 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन हैं।
विज्ञापन


54010 नरवाना-जींद पैसेंजर को 23 फरवरी तक रद्द किया गया था। अब यह ट्रेन पांच मार्च तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर, 54033 दिल्ली-नरवाना, 54043 जींद-हिसार पैसेंजर को भी पांच मार्च तक रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा 54044 हिसार-जींद पैसेंजर सात मार्च तक रद्द रहेंगी। 54049 रोहतक-जींद पैसेंजर छह मार्च, 54050 जींद-रोहतक पांच मार्च, 54050 जींद-रोहतक पांच मार्च तक रद्द रहेंगी। 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर को धुंध के चलते 20 फरवरी तक रद्द किया हुआ था, लेकिन रेलवे ने अब इसे पांच मार्च तक रद्द रखने का फैसला लिया है। वहीं 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर भी धुंध के चलते एक मार्च तक रद्द थी, उसे भी अब पांच मार्च तक रद्द रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दैनिक और लोकल स्टेशन यात्रियों को रही ज्यादा दिक्कत

इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक और लोकल स्टेशन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। यह ट्रेन पिछले कई दिनों से रद्द चल रही हैं। इन ट्रेनों से ज्यादा नुकसान दैनिक यात्रियों को हो रहा है, क्योंकि नरवाना, उचाना, घासो, टोहाना, धरौदी, बरसोला, धमतान साहिब और कालवन लोकल स्टेशन है। इन स्टेशनों से आसपास के गांवों के हजारों लोग जींद के सरकारी और निजी दफ्तरों, मेहनत-मजदूरी करने के लिए आते हैं। वह सभी इन पैसेंजर ट्रेनों में ही सफर करते हैं। इन्होंने ट्रेनों के बाकायदा पास तक बनवाए हुए हैं। शाम के समय 5:50 बजे हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन इनके लिए उपयुक्त होती है, क्योंकि शाम पांच बजे कर्मचारी सरकारी और निजी कार्यालय छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर चलने वाली नौ ट्रेनों को मार्च माह तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह ट्रेन 26 मार्च तक रद्द रखी गई हैं। इन ट्रेनों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए स्पेशल चलाई जा रही है।

--जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed