फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद विधानसभा उप चुनाव के लिए अदालत में याचिका लगाने वाले बालमुकुंद शर्मा पहुंचे जींद --बोले चुनाव आयोग ने अदालत में कहा, चुनाव

जींद विधानसभा उप चुनाव के लिए अदालत में याचिका लगाने वाले बालमुकुंद शर्मा पहुंचे जींद --बोले चुनाव आयोग ने अदालत में कहा, चुनाव

Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जींद विधानसभा उप चुनाव के लिए अदालत में याचिका लगाने वाले बालमुकुंद शर्मा पहुंचे जींद --बोले चुनाव आयोग ने अदालत में कहा, चुनाव
जींद विस चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई सरकार तो हम भी जाएंगे : शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला पार्षद बालमुकुंद शर्मा मंगलवार को जींद पहुुंचे। शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग ने अदालत में कहा कि चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में चुनाव की जरूरत नहीं है। शर्मा के अनुसार अदालत ने इस दलील को नकारते हुए सरकार से 16 नवंबर तक चुनाव का शेड्यूल देने के आदेश दिए हैं। साथ ही अदालत ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो अदालत चुनाव करवाएगी। शर्मा ने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाती है तो वे इसके लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को महज सात महीने बाकी हैं। इसके बावजूद कर्नाटक में उपचुनाव करवाया गया है, लेकिन विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के निधन से विधानसभा की टर्म पूरी होने तक करीब 15 महीने बचते हैं। ऐसे में संविधान के अनुसार चुनाव करवाया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने सीधा अदालत की ही शरण ली है। इससे पहले 12 से 17 अक्तूबर तक जींद में चुनाव की मांग को लेकर धरना दिया गया, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। इसके बाद चुनाव आयोग व प्रदेश सरकार को एक सप्ताह का लीगल नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इस मौके पर बिमला सिवाच, नरेश जांगड़ा, धर्मपाल सिंह, मास्टर सुलतान सिंह, बनारसीदास वर्मा, रघुनंद, रघुबीर भारद्वाज, जितेंद्र कौशिक व सुलतान मेंहदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिढा को नहीं मिले लाभ का पद
इस दौरान बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने अदालत में एक और याचिका लगाई है कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक स्व. डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा को चुनाव से पहले कोई लाभ का पद नहीं दिया जाए। शर्मा ने कहा कि भाजपा मिढा को लाभ का पद देकर जींद की जनता को बरगलाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed