फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अंत्योदय सेवा केंद्र में 22 विभागों की 242 सेवाएं शुरू, प्रतिदिन दर्जनों लोग उठा रहे फायदा

अंत्योदय सेवा केंद्र में 22 विभागों की 242 सेवाएं शुरू, प्रतिदिन दर्जनों लोग उठा रहे फायदा

Fri, 15 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय सेवा केंद्र में 22 विभागों की 242 सेवाएं शुरू, प्रतिदिन दर्जनों लोग उठा रहे फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिला मुख्यालय पर स्थित अंत्योदय सेवा केंद्र में 22 विभागों की 242 सेवाएं शुरू की गई हैं। इन सुविधाओं का शहर तथा आस-पास के दर्जनों लोग प्रतिदिन लाभ ले रहे हैं।
इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए अभी तक 383 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 223 आवेदन ऑनलाइन जमा करवाए हैं तथा 125 आवेदन ऑफलाइन जमा हुए हैं। खास बात यह है कि जब यह अंत्योदय केंद्र स्थापित हुआ था, उस समय मात्र पांच और सात व्यक्ति ही प्रतिदिन आते थे। अब लोगों का रुझान अंत्योदय सेवा केंद्र की तरफ बढ़ा है। अब प्रतिदिन लगभग 20 से 30 व्यक्ति अंत्योदय सेवा केंद्र आ रहे हैं। केंद्र में पर्याप्त कंप्यूटर सेट रखे गए हैं ताकि लोगों के काम तेजी से करवाए जा सकें। इस केंद्र में कई विभागों के अधिकारी बैठने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए भी बीमा कंपनी तथा कृषि विभाग के अधिकारी भी यहां बैठने लग गए हैं। हेल्प डेस्क पर न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आने वाले लोगों के आवेदन फार्म भी भरवाएं जाते हैं।
विज्ञापन

यह सेवाएं हुईं शुरू
अंत्योदय सेवा केंद्र में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की चार, शिक्षा विभाग की दो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की दो, स्थानीय निकाय की 20, रोजगार विभाग की एक, मत्स्य पालन विभाग की नौ, पिछड़ा वर्ग एवं वित्तीय कमजोर कल्याण निगम की 22, हरियाणा अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम की नौ, स्वास्थ्य विभाग की सात, हाउसिंग बोर्ड की सात, श्रम विभाग की 40, पुलिस विभाग की 32, प्रिटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की एक, सौर ऊर्जा विभाग की पांच, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 29, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की एक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नौ, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की 18, पर्यटन विभाग की तीन, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा कल्याण विभाग की छह, महिला एवं बाल विकास विभाग की छह योजनाएं ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed