फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद में सबसे कम 50 मीट्रिक टन व पिल्लूखेड़ा में सबसे अधिक 164

जींद में सबसे कम 50 मीट्रिक टन व पिल्लूखेड़ा में सबसे अधिक 164

Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद में सबसे कम 50 मीट्रिक टन व पिल्लूखेड़ा में सबसे अधिक 164
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। जींद की नई अनाज मंडी में सबसे कम 50 मीट्रिक टन जबकि पिल्लूखेड़ा मंडी में सबसे ज्यादा 1648 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इसी बीच डीसी अमित खत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
डीसी अमित खत्री ने कहा कि जींद की अनाज मंडी में 50 मीट्रिक टन, जुलाना की अनाज मंडी में 647 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में 1648 मीट्रिक टन, सफीदों की अनाज मंडी में 1088 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद का कार्य सुचारु रुप से किया जा रहा है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह गेहूं के उठान का कार्य साथ-साथ करते रहे, ताकि किसानों को मंडियों में गेहूं उतारने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। मार्केट कमेटी सचिव पवन चौपड़ा ने कहा कि जींद की अनाज मंडी में बिजली, पानी, शौचालय, बारदाने व अन्य तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं। किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने लिया गेहूं खरीद का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा मंडी में चल रहे गेहूं खरीद कार्य का मंगलवार को एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने जायजा लिया। उन्होंने मंडी में बिजली, पानी व सफ ाई की तमाम व्यवस्थाओं को जांचा। एसडीएम ने गेहूं खरीद एजेंसियों, आढ़तियों व मार्केट कमेटी अधिकारियों को गेहूं खरीद को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों के सामने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव राममेहर जागलान, हैफे ड मैनेजर जोगीराम, कृष्ण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी अश्विनी काजल, ठेकेदार सुभाष और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सूरजभान देशवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमी अधिक होने से नहीं हो पा रही खरीद
उचाना।
मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। गेहूं की खरीद को लेकर एफसीआई के अधिकारी गेहूं की ढेरियों पर गए लेकिन नमी की मात्रा निर्धारित नियमों से अधिक मिलने पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। बीते कई दिनों से मंडी में गेहूं की आवक हो रही है। सोमवार अल सुबह हुई बारिश से मंडी में आई गेहूं में नमी अधिक हो गई। यहां पर किसानों ने फसल को सुखाने के लिए फड़ों पर बिछा दिया ताकि मौसम साफ होने से गेहूं की नमी कम हो। गेहूं की खरीद को लेकर निर्धारित नियमों के अनुसारी 12 प्रतिशत तक नमी तक ही गेहूं की खरीद की जा सकती है। गेहूं जो मंडी में आई है उसमें 14 से 17 प्रतिशत की नमी बताई जा रही है।
इस बार मंडी में चार एजेंसी गेहूं की खरीद करेंगी। हैफेड सोमवार, शनिवार, एफसीआई मंगलवार, शुक्रवार, बुधवार को फूड एंड सप्लाई, गुरूवार को वेयर हाउस गेहूं की खरीद करेंगी।

मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह, दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद ने कहा कि खरीद को लेकर 12 प्रतिशत तक की नमी की गेहूं की खरीद किए जाने को लेकर सरकार ने नियम बनाए है। किसानों को चाहिए कि वो नमी वाली गेहूं न लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed