{"_id":"5ab3ff7c4f1c1ba3238b6ac2","slug":"81521745788-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सफर कर रही दिव्यांग महिला का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में सफर कर रही दिव्यांग महिला का हाथ कटा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। जींद रोहतक मार्ग पर गोसाई खेड़ा गांव के पास रोडवेज बस में सफर कर रही एक दिव्यांग महिला का कैंटर और बस की भिड़ंत में हाथ कट गया। महिला को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना के वार्ड नंबर चार निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग अनीता अपना मेडिकल प्रमाण पत्र रिन्यू करवा कर जींद अस्पताल से घर लौट रही थी। महिला को बस में बैठने के बाद उल्टियां आनी शुरू हो गईं। महिला ने उल्टी करने के लिए अपना मुंह और एक हाथ खिड़की से बाहर निकाला। जब बस गोसाई खेड़ा के पास पहुंची तो रोहतक की ओर से आ रहा एक कैंटर बस से टकराकर निकल गया। इसमें महिला का हाथ बस व कैंटर के बीच आ गया और काट गया। कैंटर चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गतौली चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि महिला को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।