फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आज जींद पहुंचेंगे प्रदेश भर के सरपंच

आज जींद पहुंचेंगे प्रदेश भर के सरपंच

Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आज जींद पहुंचेंगे प्रदेश भर के सरपंच

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उपमंडल कार्यालय में ब्लॉक के सरपंचों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान शमशेर बुडायन ने की। एसोसिएशन की बैठक में महिला सरपंचों की जगह उनके प्रतिनिधि के रूप में पति, बेटे, ससुर पहुंचे। बैठक में सरपंचों ने कहा कि सरपंच बने डेढ़ साल का समय होने को है। अब तक हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाली विकास को लेकर कोई राशि पंचायत में खाते में नहीं आई है। जब तक पंचायत के खाते में ग्रांट नहीं आएंगी तो कैसे गांव में विकास कार्य होंगे। सरकार को चाहिए कि वो पंचायत के खातों में राशि भेजें, जिससे गांवों में विकास कार्य हो सकें। एसोसिएशन प्रवक्ता सरपंच प्रतिनिध अजमेर एडवोकेट ने कहा कि जींद में नौ जुलाई को जींद के विश्राम गृह में पूरे प्रदेश से सरपंच पहुंचेंगे। इसमें प्रत्येक जिले से एक, दो प्रतिनिधि आएंगे। यहां पर 16 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सरपंच सम्मेलन को लेकर चर्चा होगी। इस मौके पर सुरेंद्र, संदीप घसो, छज्जू दरोली, वेदप्रकाश काब्रच्छा, विरेंद्र दुर्जनपुर, नरेश करसिंधू, सुरेश लोधर, सुनील मोहनगढ़ मौजूद रहे।
आज जींद पहुंचेंगे प्रदेश भर के सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed