{"_id":"63615ec2b17f415c8b6092ee","slug":"757425-voters-will-choose-the-government-of-the-village-today-jind-news-rtk66231431","type":"story","status":"publish","title_hn":"757425 मतदाता आज चुनेंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
757425 मतदाता आज चुनेंगे गांव की सरकार
विज्ञापन
जिले के 7 लाख 57 हजार 425 मतदाता बुधवार को गांवों की सरकार चुनेंगे। बुधवार को होने वाले सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव सामग्री लेकर सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों के लिए जा चुकी है। सरपंच और पंच का मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मौके पर मतगणना होगी। इसके बाद हार-जीत का फैसला सुना दिया जाएगा।
जिले में बुधवार को 281 सरपंचों और 2176 पंचों को लेकर चुनाव होगा। इसके लिए मंगलवार को अर्जुन स्टेडियम में आयोजित पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिहर्सल में जींद के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंकज (आईएएस) ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम संचालन को लेकर पूरी जानकारी ले लें। मतदान से पहले होने वाले मॉक पोल को भी पूरी गंभीरता के साथ किया जाए और मॉक पोल संपन्न होने सहित मतदान शुरू होने की सूचना समय पर दें। चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्ट्रीप सील दस्तावेज वितरित किए गए।
बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा जो सायं छह बजे तक चलेगा। मतदान की शुरुआत से एक घंटा पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल भी करवाया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपनी टेबल, टेंट मतदान केंद्र के मुख्य दरवाजे से कम से कम 100 मीटर दूर लगाएं अन्यथा मुकदमा दर्ज कर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार या उनका समर्थक मतदान केंद्र के अंदर चुनाव प्रचार करता पाया गया तो ऐसे उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता इंतजाम, हर गतिविधि पर नजर
जिले में 882 बूथों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए दो हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1023 पुलिस कर्मचारी बाहर से बुलाए गए हैं। इनमें 380 पुलिस कर्मचारी तथा 643 होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसके अलावा जींद से भी 300 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मतदान के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग पार्टी को निर्देश हैं कि मतदान के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई अमल में लाई जाए।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने को गंभीर प्रशासन
सरपंच और पंच पद के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रशासन गंभीर है। यदि कोई गलत तरीके व अवैध रूप से मतदान करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने मतदाताओं से बिना किसी डर व भेदभाव से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की है। सभी मतदाता अपना वोट जरूर डालें। यदि कोई भी उम्मीदवार उन्हें पसंद नहीं है तो भी मतदाता अपना वोट नोटा पर डाल सकता है।
चुनाव के दौरान किसी के साथ लड़ाई झगड़ा न करें और अपना वोट शांतिपूर्ण तरीके से मतदान केंद्रों में डालें। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश हैं कि वे चुनाव ड्यूटी को पूरी कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ निभाएं। मतदान केंद्र पर वोट डालने आए व्यक्तियों की ही एंट्री करें। अनजान व्यक्ति का मतदान केंद्र में प्रवेश न होने दें। यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई करें।
-डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जींद।