फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नौ दिसंबर की रैली के लिए रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे दिग्विजय चौटाला, नए बस स्टैंड के सामने होगी रैली

नौ दिसंबर की रैली के लिए रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे दिग्विजय चौटाला, नए बस स्टैंड के सामने होगी रैली

Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नौ दिसंबर की रैली के लिए रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे दिग्विजय चौटाला, नए बस स्टैंड के सामने होगी रैली
दिल्ली में अच्छा काम कर रही आप सरकार : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो से अलग होने के बाद अब नौ दिसंबर को अपनी ताकत दिखाने के लिए अजय चौटाला गुट ने पूरी ताकत झोक दी है। नौ दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों के लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को नए बस स्टैंड के सामने रैली के लिए जमीन देखी। इसी जगह को रैली स्थल के रूप में फाइनल माना जा रहा है। दिग्विजय ने कहा कि नौ की रैली में नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों को निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में अजय चौटाला गुट अब प्रदेश में बड़े गठबंधन की तैयारी कर रहा है।
नई पार्टी के नाम के बारे में पूछे जानेपर दिग्विजय ने बताया कि इसके लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जल्द अपनी नई पार्टी का नाम और झंडा तय करेगी। अभी कोर कमेटी में शामिल सदस्य गुप्त रखे गए हैं।
विज्ञापन

दो-तीन विधायक छोड़ सभी होंगे रैली में शामिल
दिग्विजय ने कहा कि रैली में दो या तीन विधायकों को छोड़कर सभी विधायक रैली का समर्थन करेंगे। बगैर अभय चौटाला का नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि वह दो-तीन विधायक भी क्यों हमारी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। देशभर से कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर बड़े-बड़े नेता दुष्यंत चौटाला से मिल चुके हैं। नई पार्टी के साथ उस दिन बड़ा ऐलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में आप के साथ हो सकता है गठबंधन
पत्रकारों द्वारा गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में अच्छा काम कर रही है। पार्टी का भी अपना एक अच्छे कार्य करने की अलग पहचान है। अगर आम आदमी पार्टी और बसपा साथ आए तो स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed