फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उचाना से हुई भाजपा के मिशन जींद की शुरूआत

उचाना से हुई भाजपा के मिशन जींद की शुरूआत

Sat, 10 Nov 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
उचाना से हुई भाजपा के मिशन जींद की शुरूआत
कम विधायक चुनकर आने पर दूसरे के रहमोकरम पर रहना पड़ता है : बीरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में भाजपा मिशन-2019 कार्यकर्ता शिविर के पहले दिन भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा महामंत्री संजय भाटिया, विधायक प्रेमलता ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के बारे में बताया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जींद की पांचों सीट भाजपा को जितवानी हैं, ताकि यहां विकास हो सके। कम सीट जीतने पर विकास के लिए दूसरों के रहमोकरम पर रहना पड़ता है।
कार्यकर्ता शिविर में 700 कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें प्रत्येक गांव का कार्यकर्ता शामिल था। जिला पार्षद, ब्लॉक समिति, निगरानी कमेटी सदस्यों के साथ-साथ नगर पालिका पार्षद भी पहुंचे। शिविर में आने वाले कार्यकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन किया गया था। खुद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी आम कार्यकर्ता की तरह अपने रजिस्ट्रेशन के साथ शिविर में पहुंचे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब की बार मिशन-2019 के साथ मिशन जींद भी है। पांचों सीटें जींद में भाजपा को जीतने का लक्ष्य है। अबकी बार जिले से एक विधायक उचाना से चुनी गई हैं। आने वाले विस चुनाव में पांचों सीटों पर भाजपा जीते ताकि राजनीतिक तौर पर मजबूत मिले। कम विधायक चुन कर आते हैं तो हमें कामों को लेकर दूसरे के रहमोकरम पर रहना पड़ता है। इसलिए इस बार पांचों सीटें भाजपा को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन के शिविर में आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी। यह चुनावी साल चल रहा है। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। विधानसभा चुनाव भी होंगे। उचाना में जो शिविर की शुरूआत हुई है इसके बाद जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के शिविर आयोजित होंगे। जींद में बड़ा शिविर आयोजित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के लोगों के लिए किया है। उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य भी ये शिविर है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण शिविर जरूरी
शिविर का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्वयं के व्यक्तित्व एवं संगठन को मजबूत करना है। किसी भी संगठन के लिए प्रशिक्षण वर्ग बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे कार्यकर्ता की काम करने की तीव्रता बढ़ती है। जिस तरह से किसी भी खेल का कितना बड़ा खिलाड़ी हो वो मैच से पहले अभ्यास करता है उसी तरह इस तरह का प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं का अभ्यास है। इस तरह के शिविरों से संगठन को भी मजबूती मिलती है। कार्यकर्ताओं को एक विचार धारा को लेकर चलने वाली पार्टी हमेशा मजबूत होती है। देश का मान-सम्मान बढ़ाने का एक विचार भाजपा ही है। हर कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि विचारवान कार्यकर्ता बन कर सरकार के कार्य को ऊपर से निचले स्तर तक पहुंचाना होता है ताकि हर किसी को सरकार के कामों को पता लगे। 21वीं सदी भारत की होगी, जो नरेंद्र मोदी के देश का पीएम बनने के बाद दिखाई देने लगा है। देश को अगर विश्व का नेतृत्व करना है तो भविष्य में भी भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमलता बोलीं, अब दोनों मिलकर करवाते हैं काम
विधायक प्रेमलता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जितना विकास उचाना का हुआ है उतना अब तक नहीं हुआ है। हमारे साथ बीती सरकार में धोखा हुआ। कांग्रेस ने भी हमारे साथ धोखा किया। बीरेंद्र सिंह के 1991 में सीएम बनने की बात हो या केंद्र में मंत्री बनने की बात हो। पहले बीरेंद्र सिंह हलके में विकास को लेकर राजनीति लड़ाई लड़ते रहते थे। अब हम दोनों मिलकर भाजपा में शासनकाल में काम करवाया है। यहां उपमंडल का दर्जा मिलने से लेकर अलेवा में कॉलेज, गांव से गांव को जोड़ने के लिए सड़क, बुडायन में केंद्रीय विद्यालय, अतिरिक्त मंडी सहित उचाना में इंटरनेशनल स्टेडियम, पेगां में ड्राइविंग स्कूल बनेगा। भविष्य को लेकर हलके के विकास के लिए कॉफी प्लॉनिंग हलके के लोगों ने दोबारा मौका दिया तो जो हलके के विकास के लिए मन में है वो उनको पूरा करेंगी।

सीआरएसयू के वीसी ने महिला सशक्तीकरण पर दिया व्याख्यान
शिविर में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी ने महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म देने से लेकर पालने-पोषण की जिम्मेदारी महिला की होती है। घर के संचालन से लेकर समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिकाओं को नकारा नहीं जा सकता है। कृषि के कार्यों में भी महिलाओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में बेटियों की शिक्षा की तरफ हमें ध्यान देना चाहिए। प्रदेश की महिलाएं आज शिक्षा, खेलों, नौकरियों में आगे है। कुलपति ने कहा कि वह राजनीतिक रूप से नहीं, वक्ता के रूप में कार्यक्रम में बुलाए गए थे और उन्होंने अपने विषय पर ही बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed