फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1 मई को दलित अधिकार मंच सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

1 मई को दलित अधिकार मंच सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
1 मई को दलित अधिकार मंच सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन
16 मई को दलित अधिकार मंच सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सूबे सिंह भवन में दलित अधिकार मंच हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को राज्य कमेटी के कंवीनर रामकुमार बेबलपुरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के सभी पदाधिकारियों ने भाग लेकर 16 मई को होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों के लिए जनजागरण अभियान चलाने का फैसला लिया।

रामकुमार बेबलपुरिया ने कहा की दो अप्रैल का भारत बंद का अभियान दलित एकता के लिए ऐतिहासिक दिन था। यह अभियान 20 मार्च को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दलित उत्पीडन एक्ट के निर्णय के विरोध में किया गया। इसमें सरकार की सहमती थी। संविधान में दलित उत्पीड़न कानून को कमजोर किए जाने के खिलाफ दलित समाज के लोगों में गुस्सा था। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से दलितों पर ज्यादती बढ़ रही है। जिला कमेटी की तरफ से दलितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक प्रदेशभर में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सागर, मोनू दनौदा, रमेश चंद्र, कपूर सिंह अहिरका, विक्रम उदयपुर, सोहन दास, पवन जलालपुरा, विनोद गांगोली, राम निवास डाहोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed