{"_id":"5ae76ff34f1c1b6d098b73e9","slug":"71525116915-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में आढ़तियों ने की हड़ताल, पूरा दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में आढ़तियों ने की हड़ताल, पूरा दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद
Updated Tue, 01 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में आढ़तियों ने की हड़ताल, पूरा दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। फसल की राशि सीधे किसान के खाते में जमा करवाने के विरोध स्वरूप नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने हड़ताल की। इस कारण मंडी में किसी प्रकार की खरीद नहीं हो पाई लेकिन आढ़तियों में किसानों की गेहूं तोलकर अपनी दुकानों के आगे रख ली।
सोमवार को अनाज मंडी के आढ़तियों ने दुकानें तो खोले रखीं लेकिन हड़ताल के फलस्वरूप किसी भी फसल की खरीद नहीं की और पूरा दिन काम बंद रखकर आढ़ती ताश इत्यादि खेलकर अपना समय व्यतीत करते रहे। सोमवार को मंडी में भारतीय खाध निगम (एफसीआई) की खरीद थी, परंतु मंडी में पूरा दिन आढ़तियों की हड़ताल होने के चलते इस खरीद एजेंसी का कोई खरीददार गेहूं की खरीद करने नहीं पहुंचा। मंडी में आढ़तियों की हड़ताल के चलते यहां किसानों को कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि जो किसान मंडी में अपनी गेहूं लेकर पहुंचे आढ़तियों ने उसे तोलकर इसे कट्टों में भरकर अपनी दुकानों के आगे रख लिया।
---
मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी : प्रधान
आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगदीश भारद्वाज ने कहा कि जब तक सरकार किसानों के खाते में उसकी फसल की राशि जमा करवाने का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी और अनाज मंडी में किसी भी फसल की कोई खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
---
मंडी में नहीं हड़ताल
मार्केट कमेटी सचिव पवन चोपड़ा ने कहा कि कुछ आढ़ती हड़ताल कर रहे हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं रहा। आम दिनों की तरह ही मंडी में गेहूं की आवक हुई। सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश मिले हैं कि अब किसानों को उनके खाते में पैसे नहीं मिलेगा यह आढ़तियों के द्वारा ही दिया जाएगा।