फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   700 patients are coming to Civil Hospital every day with viral fever, cough and cold.

Jind News: नागरिक अस्पताल में रोज 700 मरीज वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के आ रहे

Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
700 patients are coming to Civil Hospital every day with viral fever, cough and cold.
23जेएनडी 27: नागरिक अस्पताल में दोपहर के समय पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। बदलते मौसम के साथ ही वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन मौसमी बीमारियों से ग्रस्त 700 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। फिलहाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी 10 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। पिछले एक सप्ताह पहले धुंध ज्यादा थी, इस दौरान सभी व्यक्ति ठंड से बचने के लिए जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनते थे, लेकिन पिछले कई दिन से सुबह ही धूप निकल रही है। इस कारण गर्म कपड़े पहनने और सर्दी से बचने में हर कोई लापरवाही बरत रहा है। रात को ठंड ज्यादा व दिन में गर्मी के कारण वायरल लोगों को चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

एक ही परिवार के कई-कई व्यक्ति वायरल की चपेट में हैं। चिकित्सकाें का कहना है कि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को मास्क से मुंह ढककर रखना चाहिए, ताकि अन्य लोग बुखार की चपेट में न आ सकें। एक सप्ताह पहले जहां बुखार के मरीजों की संख्या 100 से 200 तक होती थी। अब यह संख्या बढ़कर 500 से 700 प्रतिदिन हो चुकी है। फिलहाल फिजिशियन से संबंधित ओपीडी ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा पर्ची व मरीज की जांच में
ओपीडी कक्ष, पर्ची काउंटर व दवाई लेने के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। एक घंटे से ज्यादा समय में मरीजों को पर्ची व चिकित्सक से परामर्श लेने में समय लग रहा है। यही हाल निजी अस्पतालों में है। वहां पर भी मरीजों की भीड़ ज्यादा हो रही है।
बाक्स
प्रतिदिन 1800 तक आ रहे अस्पताल में मरीज
नागरिक अस्पताल में वायरल के मरीज बढ़ने से इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में मुख्य चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को लंबे समय तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ज्यादातर मरीज बुखार, ऑर्थो, खांसी, नेत्र, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं।

बाक्स
परिवार में जब भी किसी सदस्य को बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर दवाई लें। इसके अलावा पीड़ित मरीज को मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना चाहिए। वहीं, मरीज को अलग कमरे ही रहना बेहतर होगा, ताकि इस वायरल की चपेट में परिवार का कोई अन्य सदस्य न आ सके। बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम अनुसार ही खानपान करें। गर्म कपड़े पहनें।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एसएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed