फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7 months ago, 812 kg of dupatta was caught, now 739 kg of sawdust was caught from a truck filled with thread

7 माह पहले पकड़ा था 812 किलो डोडापोस्त, अब धागे से भरे ट्रक से 739 किलो चूरापोस्त पकड़ा

Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
7 months ago, 812 kg of dupatta was caught, now 739 kg of sawdust was caught from a truck filled with thread
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी व नशे की खेप। - फोटो : Jind
जींद/नरवाना। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम ने सात माह बाद फिर जिले में नशे की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। शनिवार को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर हिसार चंडीगढ़ हाईवे पुल के नीचे खड़े एक ट्रक से 40 बैग में भरी गई 739 किलो 140 ग्राम चूरापोस्त की बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता हासिल की है। टीम ने ट्रक व चूरापोस्त को कब्जे में मौके से पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव छिसरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक चालक नशा तस्करी का कारोबार कर रहा है और नरवाना से होकर गुजरने वाला है। इसके चलते शनिवार को बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर नाका लगाकर संदिग्ध ट्रक को रुकवा कर इसकी तलाशी ली गई तो ट्रक में भरे धागे के बक्सों के नीचे नशे की इस खेप को छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 40 बैगों में चूरापोस्त भरा गया था। इसका वजन 739 किलो 140 ग्राम पाया गया है। यह ट्रक जींद की तरफ से नरवाना से होकर पंजाब की तरफ जा रहा था। पुलिस नशा तस्करी करने वाले ट्रक चालक प्रदीप से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सात माह पहले पकड़ी थी डोडा पोस्त की खेप
दिसंबर 2020 में नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी के नेतृत्व में काम रही टीम ने जींद में सीआईए के कर्मचारियों की मिलीभगत से 414 किलोग्राम डोडा पोस्त छिपाने के मामले का पर्दाफाश किया था। इसके अलावा इसमें मिलीभगत सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें फिलहाल एक पुलिस का कर्मचारी ही फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसमें सीआईए के कई कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से दस लाख रुपये में सांठगांठ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से युवाओं को बचाने का प्रयास
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि टीम की इस कामयाबी से हजारों युवाओं का भविष्य बचाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश से नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा- निर्देशों में लगातार मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed