फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   63 kwintal rich purches, jind

जुलाना मंडी में तीन लाख 63 हजार क्विंटल धान खरीदी

Thu, 17 Nov 2016 12:04 AM IST
jind
jind Updated Thu, 17 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
63 kwintal rich purches, jind
ध्‍ाान की फसल - फोटो : bureau

विज्ञापन
जुलाना की मंडी में अब तक तीन लाख 63 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। बुधवार को धान के भाव में उछाल आया। धान की साफ-सुथरी ढेरी 2450 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। यह अब तक के सीजन सबसे ज्यादा भाव है। प्रतिदिन औसतन मंडी में 18 हजार के करीब धान आ रही है। मंडी में पीआर किस्म की आवक काफी कम हो गई है। बासमती धान सबसे ज्यादा आ रही है। जुलाना मंडी में तीन लाख 20 हजार क्विंटल बासमती, 14 हजार क्विंटल सरबती, 25 हजार क्विंटल पीआर तथा पांच हजार 1509 किस्म की खरीद मंडी में हो चुकी है। मंडी में तीन अक्तूबर को धान की खरीद शुरू हुई थी। इस दिन केवल पीआर किस्म की मंडी में आई थी। 21 अक्तूबर को बासमती किस्म मंडी में आई और 2140 रुपये तक बिकी। इसके बाद 2200-2300 प्रति क्विंटल के आसपास धान के भाव रहे। बुधवार को भाव में कुछ उछाल आया और धान की फसल 2450 रुपये तक बिकी। भाव में कुछ उछाल आने से किसानों के चेहरे पर रौनक देखी गई। किसानों कहा कि अब बार धान की फसल घाटे का सौदा साबित हो रही है। बीमारी ने उनकी फसल को बर्बाद कर दिया। अब मंडी में भाव कम मिलने से जो खर्चा धान की फसल पर लगाया है वह भी नहीं मिल पाया है। मंगलवार को धान की ढेरी 2371 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी थी


बुधवार को धान के भाव में उछाल आया। धान की साफ-सुथरी ढेरी 2450 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। प्रतिदिन औसतन मंडी में 18 हजार के करीब धान आ रही है। मंडी में पीआर किस्म की आवक काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

- सविता सैनी, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed