फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   62 units of blood collected in blood donation camp at ITI

Jind News: आईटीआई में रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित

Wed, 23 Sep 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
62 units of blood collected in blood donation camp at ITI
फोटो 2 नरवाना। आंखों की जांच करते हुए डॉ। स्रोत संस्थान।
नरवाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नरवाना में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में आईटीआई विद्यार्थियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं नेत्र विशेषज्ञों ने करीब 200 लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें आंखों की देखभाल संबंधी जानकारी दी। आईटीआई प्राचार्य ओमपाल सहित अन्य लोगों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed