फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   र्म सिंह कालोनी की महिलाओं ने नप के खिलाफ जताया रोष

र्म सिंह कालोनी की महिलाओं ने नप के खिलाफ जताया रोष

Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
र्म सिंह कालोनी की महिलाओं ने नप के खिलाफ जताया रोष
धर्म सिंह कॉलोनी की महिलाओं ने नप के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। धर्म सिंह कॉलोनी की महिलाओं ने कच्ची पड़ी गली को पक्का करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद नरवाना के खिलाफ रोष जताया। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने बताया कि नप के अधिकारी दूसरी कॉलोनियों में अच्छी भली सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन पिछले 20 साल से उनके इलाके की गली पक्की करने का इंतजार है। महिला सुनहरी, रेखा, कविता, सुमन, विद्या, मूर्ति, सुदेश, कांता, मनीषा, कृष्ण व राजेश ने बताया कि कच्ची पड़ी इस गली में बरसात के दिनों में निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे व बुजुर्ग लोगों को बरसात के दिनों में गली में निकलना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि एमसी भी गलियों को पक्की करवाने के लिए कोई काम नहीं कर रहा। महिलाओं ने कहा कि गली कच्ची होने के कारण यहां सीवर भी ओवर फ लो रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है। अभी तक किसी अधिकारी व पदाधिकारी यहां आकर लोगों की समस्या का समाधान करने की नहीं सोची। महिलाओं ने कहा कि अगर समय रहते उनकी इस गली को पक्की नहीं किया गया तो शहर में होने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगी।

शहर में कच्ची नहीं छोड़ी जाएगी कोई गली
नप प्रधान छवि बंसल ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करवा रही है। एक एक करके सभी वार्डों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नप द्वारा शहर की 80 गलियों व सड़कों के टेंडर छोड़े गए हैं। इनमें से कुछ पर काम चल रहा है। धर्म सिंह कॉलोनी की गलियों को भी पक्का किया जाएगा। लेकिन नप क्रमबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं को समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed