फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद का उपचुनाव जींद की सता में करवाएगा भागेदारी : अशोक तंवर

जींद का उपचुनाव जींद की सता में करवाएगा भागेदारी : अशोक तंवर

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद का उपचुनाव जींद की सता में करवाएगा भागेदारी : अशोक तंवर
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इस बार रणदीप सिंह सुरजेवाला जीतेंगे। इसके बाद होने वाले चुनावों में फिर से वही जीतेंगे और जींद की सत्ता में उनकी भागेदारी होगी। यह बात स्थानीय हैबतपुर रोड पर आयोजित कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कही। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला के जीतने से राहुल गांधी तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत होंगे। वक्ताओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान पर मारे गए सीबीआई छापों की निंदा की।
तंवर ने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। जींद में आईएमटी, मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। प्रदेश में उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जाएगा। विदेशी निवेश हरियाणा में होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो और जेजेपी भाजपा की बी और सी टीम हैं। तंवर ने हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि हमारे नेताओं पर भाजपा सरकार जो कार्रवाई करवा रही है, उसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। यदि ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी तो चुनाव के बाद कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर होगा।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा को बचाने की शुरुआत जींद से होगी। भाजपा को आडे़ हाथों लेते हुए कह कि भाजपा ने कहा था कि अच्छे दिए आएंगे, लेकिन उसकी तारीख नहीं बताई। हम राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताई। राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि सत्ता के लिए चाचा-भतीजा लड़ रहे हैं। दोनों में होड़ लगी है कि कौन भाजपा की अधिक मदद करता है। उन्होंने कहा कि सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जो कार्रवाई करवा रही है उससे कांग्रेस कार्यकर्ता टूटने वाले नहीं है, बल्कि और मजबूत होंगे। इस अन्याय की लोग वोट की चोट से जवाब देंगे। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां भाजपा को करारा जवाब देने के लिए भेजा है। रैली को विधायक आनंद सिंह डांगी, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कुलदीप शर्मा, रघुबीर कादियान, जयवीर वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद का बेटा हूं, कर्ज उतारने आया हूं : सुरजेवाला
कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वह जींद के बेटे हैं। इसलिए जींद का कर्ज उतारने के लिए उन्हें मौका मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सत्ता की चाबी जींद के ही इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्होंने कहा कि हर प्रकार से पिछड़ा जींद जिला अब पिछड़ा नहीं रहेगा।

कई नेता रैली से रहे गायब
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर सीबीआई द्वारा मारे गए छापे के कारण वह रैली में नहीं पहुंच सके। राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा, कुलदीप बिश्नोई भी रैली में नहीं पहुंचे। कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश भी रैली में नहीं पहुंचे। जयप्रकाश ने दो दिन पहले ही अपने एक समर्थक के घर रणदीप की एक नुक्कड़ जनसभा भी करवाई थी। किसी भी नेता ने यह तक नहीं बताया कि जयप्रकाश क्यों नहीं पहुंचे, जबकि जयप्रकाश जींद में भी काफी सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed