{"_id":"5aef53524f1c1bb56a8b814a","slug":"61525633874-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ रुपए से बनेगीं तीन सड़कें, तीनों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ रुपए से बनेगीं तीन सड़कें, तीनों का किया शिलान्यास
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ की लागत से बनेंगी तीन सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव रोहड़ से अलग-अलग गांवों को जाने वाली तीन सड़कों का रविवार को शिलान्यास किया गया। यह सड़कें गांव रोहड़ को बिंदराला, पाजू खुर्द और बलबीर सिंह के डेरा से जोड़ती है। करीब 3 करोड़ रुपए से बनाई जाने वाली तीनों सड़कों की नींव एसडीएम वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने रखी।
जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव को पक्की सड़कों से आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे गांवों में भाई चारा बढने के अलावा व्यापार के रास्ते भी खुलते है। एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि गांव रोहड़ से पाजूखुर्द ढाई किलोमीटर, रोहड़ से बंदराला चार किलोमीटर और रोहड़ से सरदार बलबीर सिंह डेरा असंध रोड दो किलोमीटर की लंबाई की सड़के करीब तीन करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य चार माह में पूरा किया जाएगा। जिला महामंत्री जितेंद्र रोहड़ ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उक्त तीनों सड़कों के निर्माण के लिए सरकारों से गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन कोई भी सरकार सड़कों के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हुई। इस अवसर पर ओमवर्त, बलवंत पांचाल, सरपंच प्रीतम सिंह, एसडीओ अर्जुन सिंह, कमलदीप अत्री आदि मौजूद रहे।