{"_id":"5aeb55354f1c1bc03d8b668f","slug":"61525372213-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चारा लेने जा रही महिला की बुग्गी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में चारा लेने जा रही महिला की बुग्गी से गिरकर मौत
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में चारा लेने जा रही महिला की बुग्गी से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव मोखरी में खेतों से हरा चारा लेने जा रही एक महिला की बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे में महिला की सास घायल हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव मोरखी निवासी मुकेश देवी अपनी सास रोशनी के साथ बुग्गी में बैठ कर पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत में जा रही थी। अचानक किसी कारण से झोटा बिफर गया और बुग्गी को लेकर जोर से भाग खड़ा हुआ। इस कारण मुकेश देवी व रोशनी दोनों बुग्गी से गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां मुकेश देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश देवी के जेठ सुभाष ने बताय कि मुकेश देवी छह महीने की गर्भवती थी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।