{"_id":"596d05b14f1c1bcc5d8b4655","slug":"61500317105-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्सेज की पहली मेरिट लिस्ट आज आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्सेज की पहली मेरिट लिस्ट आज आएगी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्सों की लिस्ट के बाद मंगलवार को पीजी कोर्सेज की पहली लिस्ट जारी होगी। पीजी के सभी कोर्स की पहली मेरिट मंगलवार को जारी होगी। पीजी कोर्स के लिए 14 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चली है। जबकि यूजी कोर्स की जारी दूसरी लिस्ट में दाखिला फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम मौका है। इसके बाद 20 जुलाई को कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। राजकीय पीजी कॉलेज बीए प्रथम में दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद निर्धारित 550 सीटों पर करीब 400 ही दाखिले ही हुए हैं और 150 सीटें रिक्त हैं। बाकी संकायों में भी काफी सीटें रिक्त हैं। वहीं एडिड कॉलेजों में 31 जून तक निर्धारित सीटों से आवेदन ही कम रह गए थे। जुलाना के राजकीय कॉलेज में तो बीए व अन्य संकायों में कम आवेदन आने के कारण दोबारा आवेदन मांगे गए थे। इस बार प्रदेशभर के राजकीय और एडिड कॉलेजों में एक साथ आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कारण विद्यार्थियों ने एक से ज्यादा कॉलेजों में विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। वहीं पहले तीसरी मेरिट लिस्ट भी लगती थी, लेकिन इस बार दो ही मेरिट लिस्ट लगी हैं और 20 जुलाई को कॉलेज स्तर पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर फिजिकल काउंसलिंग कर दाखिले किए जाएंगे।