फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पहली कट ऑफ लिस्ट, बीए की ऑल इंडिया मेरिट 91 प्रतिशत

पहली कट ऑफ लिस्ट, बीए की ऑल इंडिया मेरिट 91 प्रतिशत

Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पहली कट ऑफ लिस्ट, बीए की ऑल इंडिया मेरिट 91 प्रतिशत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिलेभर के राजकीय कॉलेजों में वीरवार को पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई गई। वीरवार को हालांकि विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12:30 बजे राजकीय पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट लगाई गई और दोपहर दो बजे राजकीय महिला कॉलेज में लिस्ट लगाई गई। लिस्ट लगने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। लिस्ट लगने के बाद जिनका नाम लिस्ट में आया वह खुश नजर आए और जो लिस्ट से बाहर रहे वे निराश होकर घर चले गए। मायूस विद्यार्थियों का कहना है, इस बार मेरिट काफी हाई रही जिस कारण अभी दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। राजकीय कॉलेजों में मेरिट हाई होने से विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ गई है। ऑल इंडिया मेरिट बीए प्रथम वर्ष 91 प्रतिशत रही और हरियाणा मेरिट बीए प्रथम वर्ष 85 प्रतिशत रही।

तकनीकी खराबी के कारण देरी
तकनीकी खराबी के कारण ही पहली मेरिट लिस्ट लगाने परेशानी हुई। विभाग की ओर से वेबसाइट पर मेरिट सूची में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरिट लिस्ट की गलतियां ठीक कर मेरिट लिस्ट लगाई गई है।
विज्ञापन

-आरके हुड्डा, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।

दूसरे दिन भी हुई परेशानी
दूसरे दिन भी लगातार मेरिट लिस्ट लगने का इंतजार करना पड़ा। इससे काफी परेशानी हुई। भयंकर गर्मी और अध्यापकों ने सही टाइम भी नहीं बताया कि लिस्ट कब लगेगी। दोपहर को दो बजे लिस्ट लगी। -प्रियांशु, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आया नंबर
बीए प्रथम वर्ष के लिए आवेदन किया था। 73 प्रतिशत नंबर होने के बाद भी लिस्ट में नंबर नहीं आया। अब तो दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। -प्रमीत, छात्र

हाई रही मेरिट
लिस्ट में नंबर नहीं आने से काफी निराशा हुई। मेरिट लिस्ट उम्मीद से ज्यादा ही हाई रही। इससे मायूसी ही हाथ लगी है। अब दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। -प्रियंका, छात्रा


पहली लिस्ट जारी, बीए में मेरिट 83 प्रतिशत से ऊपर
जुलाना। जुलाना के राजकीय महाविद्यालय में पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। बीए प्रथम में आल इंडिया केटेगरी में मेरिट 83.2 , बीकॉम में 80.8 बीएससी में 86 प्रतिशत तक रही। बीए जनरल केटेगरी में 72, बीकॉम में 47 व बीएससी में 73 प्रतिशत रही। बीए प्रथम में एससी में 60, बीसीए में 48.4 त था बीसीबी में 46.4 रही। बीए प्रथम में 240 सीटों के लिए 439 आवेदन, बीएससी में 80 सीटों के लिए 92 आवेदन आए। बीकॉम में 80 सीटें है लेकिन आवेदन सिर्फ 72 आए। लेक्चरर श्रवण कुमार ने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट की फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 11 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। यह फीस विद्यार्थी ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। दूसरी कट ऑफ लिस्ट 11 जुलाई को लगाई जाएगी, जिसकी फीस 14 जुलाई तक जाम करानी होगी।
बॉक्स
राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विषय ऑल इंडिया मेरिट हरियाणा मेरिट
बीए प्रथम 91 प्रतिशत 85 प्रतिशत
बीएससी(मेडिकल) 82.8 प्रतिशत 86.8 प्रतिशत
बीएससी(नॉन मेडिकल) 93.4 प्रतिशत 87.4 प्रतिशत
बीकॉम 89 प्रतिशत 79.6 प्रतिशत

राजकीय महिला कॉलेज, जींद।
विषय ऑल इंडिया मेरिट हरियाणा मेरिट
बीए प्रथम 93.2 प्रतिशत 88 प्रतिशत
बीएससी(मेडिकल) 94.6 प्रतिशत 91 प्रतिशत
बीएससी (नॉन मेडिकल) 96.2 प्रतिशत 90.8 प्रतिशत
बीकॉम 91.2 प्रतिशत 83.2 प्रशित
देरी से लगी पहली कट ऑफ लिस्ट, बीए की ऑल इंडिया मेरिट 91 प्रतिशत
राजकीय पीजी कॉलेज में दोपहर 12:30 बजे और राजकीय महिला कॉलेज में दोपहर दो बजे लगी लिस्ट
जिन विद्यार्थियों का नंबर नहीं आया उन्हें दूसरी लिस्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed