फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5.80 lakhs grabbed in the name of sending abroad

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 5.80 लाख

Sat, 15 Jun 2024 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
5.80 lakhs grabbed in the name of sending abroad
सफीदों। न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर पांच लाख 80 हजार रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ऐंचराकलां निवासी सुमन ने सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात गांव सुलतानपुर निवासी सुनील तथा हिसार निवासी रोबिन से हुई। रोबिन ने बताया कि वह युवकों को विदेश भेजकर उन्हें काम दिलाता है। वह उसके बेटे हिमांशु को विदेश न्यूजीलैंड भेज कर उसे काम दिला देगा। इसके लिए उसने साढ़े 15 लाख रुपये की मांग की। 27 सितंबर 2023 को उसने आरोपियों को पांच लाख 80 हजार रुपये दे दिए। फिर आरोपी ने उसे उसके बेटे का वर्क वीजा दे दिया। जब उसका बेटा एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे दुबई का टूरिस्ट वीजा दे दिया। दुबई में उसके बेटे के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। सभी दस्तावेज छीन लिए गए। इसके बाद उससे रुपयों की मांग भी की गई। 17 अक्टूबर को उसका बेटा घर वापस लौट आया। जब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुमन की शिकायत पर सुनील तथा रोबिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed