{"_id":"5bfaed2ebdec2241bb51cf03","slug":"51543171374-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पेज के लिए प्रस्तावित किसी भी कीमत पर नहीं भरा जाएगा इन्हांसमेंट, सरकार जो चाहे करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित किसी भी कीमत पर नहीं भरा जाएगा इन्हांसमेंट, सरकार जो चाहे करे
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी कीमत पर नहीं भरा जाएगा एन्हांसमेंट, सरकार जो चाहे करे : मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेशभर के हुडा सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने स्थानीय सेक्टर-आठ के मैदान में राज्य स्तरीय एन्हांसमेंट भगाओ आशियाना बचाओ रैली की। इसमें सभी ने एक स्वर में कहा कि किसी भी कीमत पर एन्हांसमेंट नहीं भरा जाएगा। यहां सेक्टर वासियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे हर आंदोलन में सेक्टरवासियों के साथ हैं। हरियाणा में आप की सरकार बनने के बाद एन्हांसमेंट को हटा दिया जाएगा।
हुडा सेक्टर स्टेट कंफेडरेशन के बैनर तले हुए रैली में कंफेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर मलिक ने कहा कि एक अप्रैल को अधिकारियों के साथ सेक्टर स्टेट कंफेडेरशन की मीटिंग हुई। इसमें सेक्टरवासियों ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से उचित एन्हांसमेंट भरने की मांग की थी। अभी सेक्टर वासी सिर्फ दोबारा गणना कर सही एन्हांसमेंट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुडा इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार कर रहा है। यदि इसकी जांच हो तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है। मलिक के अनुसार इसमें करीब दो हजार करोड़ रुपये घोटाला है। अब इस कारमाने को छुपाने के लिए हुडा निवासियों को कभी एंन्हासमेंट के लिए 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो कभी साढ़े 37 प्रतिशत, लेकिन सरकार एन्हांसमेंट की राशि की दोबारा गणना से बच रही है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी कीमत पर एन्हांसमेंट नहीं दिया जाएगा। सरकार को जो करना है, कर सकती है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि वे जब भी बुलाएंगे, जहां भी बुलाएंगे चले आएंगे। वे उनका तन, मन व धन से हरसंभव सहयोग करेंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर एन्हांसमेंट नहीं देने देंगे। उन्होंने खुद पूरी फाइल को पढ़ा है। यह सरासर नाइंसाफी है और सेक्टरवासियों का शोषण है।