फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बागवानी विभाग का छह सब्जी की फसलों के लिए 70 लाख का बजट 350 हेक्टेयर का टारगेट जींद के किसानों का कर रहा इंतजार

बागवानी विभाग का छह सब्जी की फसलों के लिए 70 लाख का बजट 350 हेक्टेयर का टारगेट जींद के किसानों का कर रहा इंतजार

Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागवानी विभाग का छह सब्जी की फसलों  के लिए 70 लाख का बजट 350 हेक्टेयर का टारगेट जींद के किसानों का कर रहा इंतजार
बागवानी विभाग ने छह सब्जियों के लिए रखा 70 लाख का बजट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला बागवानी विभाग को प्रदेश सरकार की तरफ से बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए 70 लाख रुपये का बजट दिया है। इससे जिले में 350 हेक्टेयर में छह सब्जियों का किसानों को उत्पादन करना है। इसमें किसानों को टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बंद गोभी और भिंडी की फसल लगानी है। जिले में बागवानी विभाग के अधिकारियों ने इस टारगेट को पूरा करने के लिए किसानों के लिए कई जागरूकता शिविर भी लगाए हैं। इसके बावजूद भी किसानों ने अभी तक लगभग 60 हेक्टेयर में सब्जियां लगाने के लिए आवेदन किया है।
बागवानी विभाग की तरफ से इन सब्जियों के उगाने पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। यह अनुदान प्रति एकड़ आठ हजार रुपये है। एक किसान ज्यादा से ज्यादा दो एकड़ के लिए अनुदान ले सकता है। बागवानी विभाग का लक्ष्य किसानों को इन सब्जियों के प्रति जागरूक कर उनकी आमदनी को बढ़ाना है। छोटे किसानों के लिए बागवानी विभाग सब्जियों पर अनुदान के साथ उनके बेचने के लिए रिक्शा तक उपलब्ध करवा रही है। रिक्शा लेने वाले किसान को बागवानी विभाग की तरफ से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए एक किसान लगभग 30 हजार रुपये तक का रिक्शा खरीद सकता है। बागवानी विभाग की इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, जमाबंदी और दो फोटो विभाग में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम के सेल काउंटर से खरीदना होगा बीज : असीम
इन सब्जी की फसलों पर अनुदान लेने के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के सेल काउंटर से बीज खरीदना होगा। इसके बाद बिल की रसीद जिला बागवानी विभाग में जमा करवानी होगी। बागवानी विभाग के अधिकारी सब्जी का मुआयना करने के बाद ही किसान को अनुदान राशि का लाभ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बागवानी सलाहकार असीम जांगड़ा
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ : हुड्डा
इस योजना का लाभ किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ले सकते हैं। जिले में जो भी किसान बागवानी विभाग से अनुदान लेकर सब्जी लगाना चाहते हैं। वह बागवानी विभाग में आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। सभी किसानों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
जिला बागवानी अधिकारी बीरेंद्र हुड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed