फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एन्हांसमेंट के विरोध में 17 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे सेक्टरवासी

एन्हांसमेंट के विरोध में 17 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे सेक्टरवासी

Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के विरोध में 17 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे सेक्टरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
एन्हांसमेंट के विरोध में सफीदों रोड स्थित हुडा के संपदा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे लोगों का आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने फैसला लिया कि 17 अप्रैल को एन्हांसमेंट के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को जुलाना के विधायक परमेंद्र ढुल व माजरा खाप के प्रधान एडवोकेट महेंद्र सिंह रिढाल ने भी समर्थन दिया।
गौरतलब है कि जींद के सेक्टर छह, सात, आठ व नौ के 2543 मकान मालिकों को हुडा द्वारा एन्हांसमेंट का नोटिस दिया गया है। इससे हुडा को 52 करोड़ रुपये की वसूली इन मकान मालिकों से करनी है। वहीं लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्रति वर्ग मीटर 200 रुपये से अधिक एन्हांसमेंट राशि नहीं वसूली जा सकती। इसके विपरीत हुडा ने सेक्टर छह में 1125 रुपये प्रति वर्ग गज, सेक्टर सात में 922 रुपये प्रति वर्ग गज, सेक्टर आठ में 970 रुपये प्रति वर्ग गज व सेक्टर नौ में 605 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से नोटिस भेजे हैं। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब आंदोलन के अगले चरण में मंगलवार को काला दिवस मनाया जाएगा। धरने के दौरान फैसला हुआ कि इस दिन चारों सेक्टरों में लोग घरों पर काले झंडे लगाएंगे। महिलाएं काली चुनरी पहनेंगी और पुरुष काले बिल्ले लगाकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन


हुडा की प्रक्रिया पर उठा रहे सवाल
धरना दे रहे लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में साफ है कि पहले हुडा सभी साइट्स की बिक्री करे। इसके बाद जो राशि बचती है, उस राशि को लोगों से वसूला जाए। सेक्टर नौ के प्रधान रामनिवास ढिगाना ने बताया कि चारों सेक्टरों में हुडा की सभी कॉमर्शियल साइट्स बिना बिकी पड़ी हैं। यदि हुडा इन साइट्स को बेचता है तो इससे इतनी राशि मिलेगी कि लोगों पर एन्हांसमेंट का बोझ काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 रुपये के हिसाब से लिया जाए एन्हांसमेंट
रामनिवास ढिगाना के अनुसार सेक्टर छह में चार मरले के प्लाट के लिए हुडा के नोटिस के हिसाब से 605250 रुपये एन्हांसमेंट बनती है, लेकिन यदि कोर्ट के आदेशानुसार एन्हांसमेंट लिया जाए तो यह महज चार-पांच हजार रुपये ही बनेगा। उन्होंने बताया कि हुडा ने एन्हांसमेंट के लिए जुलाई 2017 में नोटिस दिए हैं। इस पर 2015 से ब्याज लगया गया है। यह सरासर गलत है। ब्याज नोटिस देने के बाद लगता है।

हुडा ने भेजे नोटिस
हुडा ने बिना किसी नियम कायदे के नोटिस भेजे हैं। इसके तहत सेक्टर छह में कुल सात करोड़ 24 लाख 17 हजार 375 रुपये, सेक्टर सात में दस करोड़ रुपये के नोटिस भेजे हैं। इससे लोगों की कमर टूट जाएगी। इसका विरोध किया जा रहा है।

-रामकुमार गोयल

कहां से आएंगे इतने पैसे
हुडा ने 2015 से लेकर अब तक की एन्हांसमेंट के नोटिस लोगों को भेजे हैं। इस पर दो साल का ब्याज भी लगाया गया है। इसके बावजूद तय नियमों से अधिक राशि वसूली जा रही है। इसके विरोध में अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
जसवंत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed