{"_id":"5a90639b4f1c1bb0098b4b99","slug":"51519412123-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिफ्ट होगा हडवारा, बदबू हटाने के लिए होगा खास स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिफ्ट होगा हडवारा, बदबू हटाने के लिए होगा खास स्प्रे
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
चार गांवों के किसानों के लिए आफत बन चुके हडवारे को हांसी रोड से शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर डीसी अमित खत्री ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के जींद दौरे के दौरान डॉ. ओमप्रकाश पहल ने इस मामले को उनके समक्ष उठाया था।
हांसी रोड पर बने हडवारे में मृत पशुओं की खाल उतारी जाती है। इससे यहां बदबू फैली है। इतना ही नहीं पक्षियों द्वारा यहां अवशेष उठाकर खेतों में गिरा दिए जाते हैं, जिससे आसपास के किसानों और यहां से निकलने वालों को काफी परेशानी होती है। इसको लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने योजना बनाई। इस दौरान डीसी अमित खत्री ने हडवारे में आ रही दुर्गंध का स्थाई समाधान ढूंढने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि इसको लेकर गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर विशेष स्प्रे का प्रयोग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध को दूर करने में निगम के प्रयास सार्थक रहे हैं। ऐसी ही प्रक्रिया जींद के इस हडवारे में दुर्गंध को भगाने के लिए प्रयोग में लाई जा सकती है। डीसी ने कहा कि हडवारा अब धीरे-धीरे बस्ती के बीच में आ रहा है। इसलिए इसको अन्य जगह पर भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके लिए जगह की तलाश करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को कहा गया।
बॉक्स
बीड़ बड़ावन में हो सकती है जगह
बैठक में नगरपरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने सुझाव दिया कि बीड़ बड़ा बन के पास इस हडवारे को स्थानांतरित किया जाना उचित रहेगा। डीसी ने वहां पर पर्याप्त जगह को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा। गौरतलब है कि बीड़ बड़वन में नगर परिषद की करीब ढाई एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
बॉक्स
साढ़े सात लाख खर्च कर भी बदबू नहीं हटा पाया नगर परिषद
हडवारे से आने वाली बदबू को हटाने के लिए करी नगरपरिषद ने यहां आधुनिक व्यवस्था की है। गहरे कुएं खोदकर यहां करकस बनाया गया है। इससे पशुओं के अवशेषों को इन कुओं में डाल कर गलाया जाता है और बदबू बाहर नहीं फैले इसके लिए चिमनियां लगाई गई हैं। इस परियोजना पर नगर परिषद ने करीब साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन यह सफल नहीं हो पा रही है।
बॉक्स
लोगों को मिलेगी राहत
आसपास के लोगों के लिए यह पुरानी और बड़ी समस्या रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की गई थी। उनके आदेश पर प्रशासन ने मीटिंग कर हडवारे को हटाने की योजना बनाई है।
डॉ. ओमप्रकाश पहल, सदस्य स्टील बोर्ड।