{"_id":"60c8eda58ebc3e2a007a412d","slug":"50-thousand-withdrawn-from-the-pocket-of-the-farmer-standing-in-line-to-deposit-money-in-the-bank-jind-news-rtk613153151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे किसान की जेब से निकाले 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे किसान की जेब से निकाले 50 हजार
विज्ञापन
गांव हथवाला निवासी किसान की जेब से चोरों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। किसान बैंक में पैसे जमा करवाने गया हुआ था। चोरों ने बड़ी चालाकी से उसकी जेब से रुपये निकाले और फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथवाला निवासी ऋषि ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह 11 बजे जुलाना स्थित एसबीआई में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए गया हुआ था। बैंक में काफी भीड़ थी। वह पैसे जमा करवाने के लिए लाइन में लग गया। जब उसका नंबर आया और देखा कि उसकी जेब में पैसे हैं ही नहीं। उसने आसपास पैसों की तलाश की पर पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो फुटेज में उसकी जेब से दो लोग पैसे निकालते हुए नजर आए। पुलिस उनकी पहचान में जुट गई है।
पुलिस ने ऋषि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। दो लोग पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही इनको काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुल्तान सिंह, मंडी चौकी प्रभारी।