फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 thousand withdrawn from the account of outgoing municipal councilor

निवर्तमान नगर पार्षद के खाते से निकाले 50 हजार

Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from the account of outgoing municipal councilor
सफीदों। सफीदों के निवर्तमान नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला का एटीएम कार्ड चुराकर उनके चालक ने खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गौरव रोहिल्ला ने बताया कि उसका एचडीएससी बैंक सफीदों शाखा में खाता है। उसकी गाड़ी में रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागज हमेशा रखे रहते हैं। इनमें ही उनका एटीएम कार्ड भी रखा था। 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर दो बार में 20-20 हजार रुपये और एक बार 10 हजार रुपये निकलने के मेसेज आए। बैंक में जानकारी की तो पता चला कि यह पैसा साथ लगते कस्बे असंध के एचडीएफसी ब्रांच के एटीएम से निकाले गए हैं। वहां बैंक के सीसीटीवी कैमरों में सारा मामला कैद हो गया है। पिछले दो साल से उसके पास चालक की नौकरी कर रहे सतीश कुमार ने इस घटनाक्रम अंजाम दिया है। इस सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई दे रहा है। सफीदों शहर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed