फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 thousand rupees cheated in the name of selling scooty on olx

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगे 50100 रुपये

Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees cheated in the name of selling scooty on olx
जींद। ओएलएक्स पर एक युवक से स्कूटी बेचने के नाम पर 50,100 रुपये ठगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने झज्जर के मनजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटियाला चौक स्थित सावित्री नगर निवासी अमित कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2019 में उसने ओएलएक्स पर एक स्कूटी देखी थी। उसको यह स्कूटी पसंद आ गई और उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर उसने बात की तो बात करने वाले युवक ने अपना नाम झज्जर निवासी मनजीत बताया और खुद को आर्मी में बताया। उसने बताया कि वह स्कूटी बेचना चाहता है। इस पर दोनों की स्कूटी की कीमत 37 हजार में सहमति हो गई। फिर उससे पांच हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई और बाद में कई बार राशि जमा करवाकर कुल 50100 रुपये जाम करवा लिए, लेकिन उसके बाद भी युवक को न तो स्कूटी दी और न ही राशि वापस मिली। जब उसने राशि वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ठगने के आरोप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed