फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   48 people including four female students found corona infected, woman dead

चार छात्राओं समेत 48 लोग मिले कोरोना संक्रमित, महिला की मौत

Sun, 06 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
48 people including four female students found corona infected, woman dead
पिल्लूखेड़ा मंडी में लगाये गए कोरोना जांच शिविर में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Jind
शनिवार को चार छात्राओं समेत 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला काफी समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। उनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शनिवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 1400 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें चार छात्राओं समेत 48 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 4424 पहुंच गया है। वहीं जिले के 3966 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 382 एक्टिव मामले हैं। जानकारी के अनुसार कृष्ण कॉलोनी निवासी महिला काफी समय से बीमार थी। उसकी 24 नवंबर को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को शुगर की बीमारी होने के कारण नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। कोरोना नियमों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने महिला का अंतिम संस्कार करवाया। दिसंबर महीने में अब तक 223 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। औसतन 44 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। नवंबर महीने में 1261 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

शनिवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को हर समय मास्क पहनना चाहिए और बाहर निकलने पर अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। ऐसा करके ही कोराना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed