{"_id":"6ab41dca4482c23fe80d63c4","slug":"42-stalls-were-set-up-at-the-seva-setu-awareness-camp-in-danoda-jind-news-c-199-1-jnd1005-160823-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दनौदा में सेवा सेतु जागरूकता शिविर में 42 स्टाल लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दनौदा में सेवा सेतु जागरूकता शिविर में 42 स्टाल लगाए
विज्ञापन
नरवाना। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दनौदा स्थित सर्वजातीय बिनैण खाप चबूतरा पर सेवा सेतु अभियान विषय पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 42 स्टॉल लगाए गए। लोगों को संबंधित विभागों की योजनाओं, पात्रता और नियमों की जानकारी दी गई। तहसीलदार विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर में शिरकत की और सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
शिविर में सैकड़ों लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 200 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बिजली विभाग के 50, आयुष विभाग के 55, स्वास्थ्य विभाग के 26, समाज कल्याण विभाग के 17 और रोजगार विभाग के 10 आवेदन शामिल रहे।
विज्ञापन
तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत जागरूकता शिविरों के साथ रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण एवं जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को कलौदा कलां में भी सेवा सेतु अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविरों में पीएम आवास योजना, चिरायु योजना, उज्ज्वला योजना, सोलर पैनल, कृषि यंत्रों पर अनुदान, फसल बीमा योजना और लाडो लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर बीडीपीओ तरुण सुथार, ग्राम सचिव सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, डाटा ऑपरेटर सूर्या प्रकाश, विनोद कुमार मौजूद रहे।