फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना में सवा करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, विभागीय कार्रवाई जारी

नरवाना में सवा करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, विभागीय कार्रवाई जारी

Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में सवा करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, विभागीय कार्रवाई जारी
सतबीर धीमान
विज्ञापन

नरवाना। शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा के आठ करोड़ के विकास कार्य जारी हैं। एलआईसी रोड़ पर एक करोड़ तीस लाख रुपयों की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने वीरवार को चल रहे विकास कार्यों का मुआयना किया और नगर परिषद अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। डॉ. किरण सिंह ने बताया कि शहर में मुख्य मंत्री की घोषणाओं के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की लागत के कई विकास कार्य चल रहे हैं। जिनमें 95 लाख रुपये की लागत से माडल टाउन में बीच मिन मेस्टिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। एक करोड़ 80 लाख रुपये की राशि से ऑटो मार्केट से पटियाला रोड़ होते हुए गैबी साहिब मंदिर तक की सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में पांच करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से एलआईसी रोड़ पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इस कार्य की विभागीय प्रक्रिया जारी है। जिसके टैंडरिंग एवं अनुमोदन के लिए प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा चुका है। मंजूरी के बाद सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। एसडीएम नगर परिषद के एमई सुरेंद्र सांगवान को शहर के सभी चौराहों एवं चौंकों की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए और शहर की कालोनियों में स्थित छोटे छोटे पार्कों की सुंदरता व अन्य व्यवस्थाएं सही रखने को भी कहा, ताकि स्थानीय निवासी विशेषकर कालोनी की महिलाएं व बच्चे सुबह शाम वहां टहल कदमी कर सकें। इस मौके पर समाज सेवी अचल मित्तल ने एसडीएम को मॉडल टाउन में शाम के वक्त बंदरों की हुड़दंग बाजी बारे अवगत कराया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed