फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सफाई नहीं होने पर सीपीएस ने अधिकारियों को लगाई फटकार

सफाई नहीं होने पर सीपीएस ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सफाई नहीं होने पर सीपीएस ने अधिकारियों को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों (जींद)।
असंध व सफीदों के गांवों में फ्लड पानी की परेशानी को लेकर शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह ने अंटा हैड का दौरा किया। किसानों की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने चार जिलों के अंटा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें चार जिलों के जींद, पानीपत, कैथल व करनाल के सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल रहे। करीब दो घंटे चली इस बैठक में अनेक बाते सामने आई। बैठक में सालवन से लेकर अंटा हैड तक करीब छह किलोमीटर डिच ड्रेन की सफाई न होने से किसानों को आ रही परेशानी के चलते अधिकारियों को फाटकर लगाई। अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए चार दिन के अंदर डिच ड्रेन की सफाई करवाने व अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। वहीं, हांसी बुटाना नहर पर इनलेट लगाने के लिए प्रपोजल बनाने के आदेश भी दिए गए है। बख्शीश सिंह ने कहा कि डिच ड्रेन की सफाई न होने से फ्लड का पानी आगे नहीं निकल रहा है। इस कारण असंध व सफीदों के सैकड़ों किसानों के खेत पानी में डूबे रहते हैं। इस ड्रेन की तरफ किसी भी अधिकारी कोई ध्यान न होने से ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। शुक्रवार को उन्होंने अंटा हैड का दौरा कर अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

बख्शीश सिंह ने कहा कि जींद में 16 जुलाई को होने वाले सरपंच सम्मेलन से राजनीतिक बू आ रही है। यह सम्मेलन रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने चहेतों द्वारा करवा रहा है। वह कुछ सरपंचों के माध्यम से दूसरे सरपंचों को गुमराह कर सरकार के खिलाफ इस कार्यक्रम को करवाकर अविश्वास की स्थिति बनाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने से ओच्छे हथकंडों को अपनाने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के साथ साथ सरपंचों की मांग पर ई-टेंडरिंग हटा दी गई है। इसके साथ साथ ब्लॉक समिति को पांच करोड़ रुपये और जिला परिषद को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से सीपीएस पद खत्म करने के बारे में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश सर्वमान्य है। कानून से बढ़ कर कोई नहीं है। इससे पहले पंजाब के सीपीएस पदों को खत्म किया गया था, तो हमें क्या आपत्ति हो सकती है। सरकार जो फैसला लेगी, हम सब उसके साथ है। इस मौके पर सरपंच अजीतपाल चट्ठा, शमशेर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य संजय, सुशील डिडवाड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेन की सफाई नहीं होने पर सीपीएस ने अधिकारियों को लगाई फटकार
डिच ड्रेन की सफाई नहीं होने से किसानों की फसल हो रही बर्बाद
जींद, पानीपत, कैथल व करनाल के सिंचाई विभाग के अधिकारी रहे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed