{"_id":"595fdb6e4f1c1bfc1d8b46e1","slug":"41499454318-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में लड़कियों ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में लड़कियों ने जीता गोल्ड
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा
नेपाल की राजधानी काठमांडू में 30 जून से दो जुलाई तक पहली इंडो नेपाल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ताना गांव की लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीता है। खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर स्वागत हुआ। आचार्य सीमा भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में सात देशों की खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ताना की प्रियंका, ममता, आरती और प्रियंका ने टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने अफगानिस्तान की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। शुक्रवार को अपने पैतृक गांव भिड़ताना में पहुंचने पर खिलाड़ियों का ग्रामीणों और डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने स्वागत किया। इन खिलाड़ियों को जामनी चौक से भिड़ताना गांव तक खुली जीप में लाया गया। इस अवसर पर ओमपाल इंसा, शीलू, मुकेश, अष्ट कौशल महंत संतपूरी, सतीश इंसा और जोगेंद्र मौजूद रहे।
कबड्डी में भिड़ताना गांव की लड़कियों ने जीता गोल्ड
नेपाल में हुई प्रतियोगिता में अफगानिस्तान को हराया