फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गलियों और सड़कों के किनारे खुले पड़े हैं बिजली के सॉकेट

गलियों और सड़कों के किनारे खुले पड़े हैं बिजली के सॉकेट

Tue, 04 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गलियों और सड़कों के किनारे खुले पड़े हैं बिजली के सॉकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
बारिश के मौसम में बिजली के खुले सॉकेट और लटकती तारें, बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। हालांकि, ऐसे घटना में नरवाना में दो युवकों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। आज भी शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में बिजली की बेतरतीब तारों का जाल लोगों के लिए खतरे की घंटी बना है।
शहर भर में मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनी की गलियों तक में बिजली की तार और सॉकेट में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण हादसे होने की संभावना बनी है। शहर के मुख्य गोहाना रोड पर रानी तालाब से लेकर पिंडारा गांव तक सड़क के डिवाइडर पर लगे लाइट्स के पोल बड़े खतरे का कारण बन सकते हैं। लाइट के पोल के नीचे ही सॉकेट है, जिससे ऊपर लगी लाइट्स का कनेक्शन किया गया है। अधिकतर पोल के सॉकेट खुले हैं। इससे बारिश के दौरान डिवाइडर में करंट आने का खतरा है। वहीं अर्बन एस्टेट, शिव कॉलोनी, भिवानी रोड, रोहतक रोड, पटियाला चौक क्षेत्र, स्कीम नंबर पांच और छह सहित शहर के तमाम हिस्सों में खंभों पर लगे बिजली के मीटरों की तार और बॉक्स नीचे लटक रहे हैं।
विज्ञापन


नरवाना में हुआ दर्दनाक हादसा
करीब 10 दिन पहले नरवाना में बिजली के करंट के कारण दर्दनाक हादसा हो चुका है। यहां बारिश में दुकान के बाहर लगे एक लोहे के पोल में करंट आया गया था। जैसे ही दुकानदार का बेटा सुबह दुकान खोलने आया, वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। उसके देखकर दूसरे युवक ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के मौसम में अधिक संभावना
बारिश के मौसम में ऐसे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, बारिश के दौरान नमी करंट के प्वाइंट से आसपास के क्षेत्र में भी फैल जाता है। वहीं, अधिक पानी की स्थिति में आसपास फैले पानी में भी करंट आ जता है। ऐसे में इसकी चपेट में आने से हादसे की संभावना बनी रहती हैं।

नाले के पास हैं ट्रांसफार्मर
यहां नाले के पास बिजली का ट्रांसफार्मर है। बारिश के दिनों में नाला ओवरफ्लो रहता है और इससे पानी में करंट आने का अंदेशा बना रहता है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -नरेश कुमार, अपोलो रोड

लटकती रहती हैं तो
बिजली निगम ने कुछ समय पहले बिजली के मीटर बाहर निकाले थे। इसके बाद से मीटर के बॉक्स की कोई सुध नहीं ली गई है। कई बॉक्स तो बहुत जर्जर हालत में हैं। कई जगह तार लटकते रहते हैं। इससे खतरा बना रहता है। -सुरेंद्र, नरवाना रोड

निगम बरत रहा लापरवाही
बिजली निगम लापरवाही बरत रहा है। कृष्णा कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बहुत ही नीचे किए गए हैं। ऐसे में यहां हादसा होने का डर लगा रहता है। आसपास के लोग बच्चों को भी बाहर नहीं खलने देते। -पिंटू, कृष्णा कॉलोनी


चलाएंगे अभियान
जहां मीटर और ट्रांसफार्मर की तार नीचे लटक रहे हैं, उनको ठीक करने के लिए खास अभियान चलाया जाएगा। जहां भी ऐसी दिक्कत है, लोग आसपास के कर्मचारियों या अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं। -एमएल रोहिला, एसई, बिजली निगम

कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाए प्रशासन की लापरवाही
गलियों और सड़कों के किनारे खुले पड़े हैं बिजली के सॉकेट, हर वक्त खतरे में जिंदगी
हादसों से भी सबक नहीं ले रहा प्रशासन, नरवाना में जा चुकी है दो युवकों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed